spot_img
spot_img

डबल म’र्डर से सनसनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में पारिवारिक कलह की दो अलग-अलग घटनाओं ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। एक ओर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, वहीं दूसरी ओर आदित्यपुर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वारदातों से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कांचा गांव में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटे भाई मनीष मार्डी ने अपने बड़े भाई शेरू मार्डी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शेरू नशे का आदी था और आये दिन माता-पिता व भाई के साथ विवाद करता था। दोनों भाइयों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्से में मनीष ने घर में रखी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिये। गंभीर रूप से घायल शेरू को पहले MGM अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुये उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये आरोपी मनीष को खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आदित्यपुर में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

उधर गम्हरिया के शिवनारायणपुर सरना टोला में एक महिला की संदिग्ध मौत से तहलका मच गया। बीती रात किराये के मकान से 58 साल की नीतिमा मुंडुइया का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये मृतका के पति बुधराम मुंडुइया को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और उसी के चलते यह वारदात हुई।

News Article Hero Image

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...