Kohramlive : IIT कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. समीर खांडेकर बोलते-बोलते मंच पर ही गिर गये। माजरा समझते ही वहां तहलका मच गया। आनन-फानन में उन्हें पास के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। खबर है कि हार्ट अटैक होने के चलते उनकी मौत हो गई। लगभग 54 साल के प्रो. समीर खांडेकर प्रोफेसर होने के साथ डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के पद पर भी कार्यरत थे। साल 2004 में उन्होंने जर्मनी से PHD की थी। वे एक एल्युमिनाई मीट को संबोधित कर रहे थे। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी प्रद्यन्या खांडेकर और उनका पुत्र प्रवाह खांडेकर हैं।
खराब लाइफस्टाइल और खानपान से हार्ट अटैक का खतरा
खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुजरे तीन साल में भारत में दिल का दौरा पड़ने से मौत का आंकड़ा बहुत ज्यादा बढ़ा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोविड 19 के बाद दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना तक बढ़ गया है। NCRB की ओर से जारी नये आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल 2022 में दिल का दौरा पड़ने से 32 हजार 457 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, साल 2021 में हार्ट अटैक के आने से 28 हजार 413 लोगों की मौत हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले 2022 में अचानक से मौत होने में हार्ट अटैक एक बड़ा कारण बना है।
इसे भी पढ़ें : बालक प्रभु यीशु के दर्शन कर बोले सीएम हेमंत… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : एयर इंडिया ने रचा इतिहास, पहला चौड़ा विमान भारत की धरती पर उतरा…
इसे भी पढ़ें : नींद से समझौता खतरनाक, शोध से आये चौंकाने वाले तथ्य… जानें
इसे भी पढ़ें : दिग्गज क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खेलने पर संशय…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






