“भारतीय ज्ञान परंपरा और हम” विषयक संगोष्ठी कल रांची में

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भारतीय ज्ञान परंपरा की विरासत और उसकी समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा के लिए राजधानी रांची आगामी 27 जुलाई, रविवार को एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी की मेज़बानी करने जा रही है। “भारतीय ज्ञान परंपरा और हम” विषयक इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह संगोष्ठी रांची के पुराने विधानसभा सभागार, सेक्टर-2, धुर्वा में आयोजित होगी और तीन सत्रों उद्घाटन, मुख्य विचार-विमर्श और पुस्तक लोकार्पण व शोधपत्र प्रस्तुति सत्र में संपन्न होगी।

 उद्घाटन सत्र (प्रातः 11:00 बजे – दोपहर 12:30 बजे)

  • अध्यक्षता: डॉ. रवींद्र शुक्ल, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती
  • मुख्य अतिथि:  दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री, झारखंड सरकार
  • विशिष्ट अतिथि:  सी.पी. सिंह (पूर्व मंत्री) व राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष, गो सेवा ट्रस्ट झारखंड

इस प्रतिष्ठित आयोजन में झारखंड सहित कई राज्यों के साहित्यकार, शोधार्थी, शिक्षाविद और पत्रकार अपनी सहभागिता देंगे। कार्यक्रम के संयोजक अजय राय ने सभी साहित्य प्रेमियों और नागरिकों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है। पूरा आयोजन डॉ. अरुण सज्जन, प्रदेश अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती (झारखंड इकाई) के नेतृत्व में किया जा रहा है।

 

spot_img

Related articles:

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...