रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में सहायक नियंत्रक के आठ पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इसका वॉक इन इंटरव्यू 25 फरवरी को यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी। इसकी अधिसूचना यूनिवर्सिटी के सहायक निदेशक (एडमिनिस्ट्रेशन) की तरफ से जारी कर दी गई है। चार पद सामान्य, दो पद एसटी और ओबीसी व एससी के लिए एक-एक पद आरक्षित होगा। यह नियुक्ति पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट पर होगी।
अभ्यर्थियों को बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, उम्र, अनुभव प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं सभी अभिलेखों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी के साथ वाक इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
इसे भी पढ़ें: पलामू के नेवी जवान सूरज दुबे ने मौत से पहले पुलिस को दिया था ये बयान
इसे भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड को कर रहा था ब्लैकमेल, इसलिए दोस्त को ही मार डाला



