Chauparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड की बच्छई पंचायत में केंद्र सरकार की टीम ने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। टीम ने पीएम आवास, मनरेगा, वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन, 15वें वित्त आयोग से बन रहे कूप और पशु शेड आदि योजनाओं की जमीनी जांच की। पंचायत भवन की सफाई और रिकॉर्ड देखकर टीम काफी संतुष्ट दिखी। लाभुकों से पूछताछ में किसी ने भी घूस या पैसा मांगने की बात नहीं कही, जिससे टीम ने पंचायत की पारदर्शिता की खुलकर तारीफ की। टीम में BDO, मुखिया बिरेन्द्र रजक, पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव, BPO मनरेगा, JE, AE, कोऑर्डिनेटर, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, वार्ड सदस्य शामिल थे।
मुखिया बिरेन्द्र रजक ने टीम को बताया “हर योजना में पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। पंचायत जनता की सेवा में पूरी ईमानदारी से लगी है। केंद्रीय टीम ने कहा “बच्छई पंचायत में कार्य संतोषजनक और नियमसंगत हैं। जब सिस्टम जमीन पर बोले, विकास की ऐसी तस्वीरें ही बनती हैं मिसाल।




