spot_img

‘जवान’ में Shah Rukh Khan को देख फैंस के रोंगटे खड़े, देखें Video

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म जवान की घोषणा हो गई है। जवान का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें किंग खान का जबरदस्त अंदाज नजर आ रहा है। एटली साउथ के मशहूर डायरेक्टर हैं जिन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें राजा रानी, थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी कुछ फिल्मों का नाम शामिल हैं। अब एटली शाहरुख खान के साथ जवान में अपना जादू बिखरने के लिए तैयार हैं।  फिल्म से किंग खान का लुक सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान को एक रफ बैकड्राप के बीच, घायल और पट्टियों में लिपटे हुए दिखाया गया है। लार्जर देन लाइफ एक्शन एंटरटेनर फिल्म 2 जून 2023 को दुनिया भर में 5 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने कहा, “जवान एक यूनिवर्सल कहानी है जो भाषाओं, भौगोलिक क्षेत्रों से परे है और सभी के आनंद के लिए है। इस अनोखी फिल्म को बनाने का क्रेडिट एटली को जाता है, जो मेरे लिए भी एक शानदार अनुभव रहा है क्योंकि मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं। टीज़र सिर्फ एक शुरूआत है और आने वाले समय की झलक देता है।”

जवान बनाने के बारे में बात करते हुए, निर्देशक एटली ने कहा, “जवान में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है, चाहे वह एक्शन हो, इमोशन हो, ड्रामा हो, सभी को एक विजुअल ट्रीट बनाने के लिए बुना गया हो। मैं दर्शकों को एक असाधारण अनुभव देना चाहता हूं, एक ऐसा इवेंट जिसे वे सभी एक साथ एंजॉय कर सकें और इसे देने के लिए खुद शाहरुख खान से बेहतर और कौन हो सकता है, जैसा पहले कभी नहीं पेश किया गया था।”

जवान को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं और यह गौरी खान द्वारा निर्मित हैं। जवान 2 जून 2023 को पांच भाषाओं में रिलीज होगी, जिससे यह शाहरुख खान की पहली पैन इंडिया फिल्म बन जाएगी।

इस फिल्म के एलान के साथ, शाहरुख खान अगले साल तीन फिल्मों, डंकी, पठान और अब जवान के साथ दर्शकों और उनके प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक IPS की बीवी का धौंस दिखाकर गटक गये 51 लाख, Fir दर्ज, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण को Shoot करने का देखें LIVE वीडियो

इसे भी पढ़ें : लड़की के जहर खाते ही पड़ोसी का पाप सामने आया… देंखे

इसे भी पढ़ें : जिला टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 क्रशर सील, देंखे..

इसे भी पढ़ें : पिता को 65 माह से नहीं मिला वेतन, DPO के साथ बेटी ने क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : इसे कहते है प्यार की ताकत, जान की बाजी लगा दी… देखें वीडियो…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पत्नी आंदोलनकारी, पति निकला पुलिसवाला, अनोखा वायरल वीडियो…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो धूम...

शादी करा रहे पंडित जी बमक गये, वीडियो वायरल…

Kohramlive : शादी का एक वीडियो सोशल (Viral Video)मीडिया...

इस लड़की को देख कुछ ने कहा, चलो ”चट मंगनी पट ब्याह”

Kohramlive : खुद की शादी की खातिर मुंबई (Viral...

आतिशबाजी पड़ी महंगी, दूल्हे की कार में लगी आ’ग… वीडियो वायरल

UP : एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच...

खुलेआम घूम रहा मगरमच्छ… वीडियो वायरल

Kohramlive : महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के चिपलून शहर...