Ranchi : आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है। शनिवार सुबह से ही खूंटी, रांची और आसपास के इलाकों में बंद का असर दिखा, जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर और टायर जलाकर विरोध जताया। रांची–टाटा मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। बसों का परिचालन कम होने से यात्रियों को परेशानी हुई, जबकि कई बाजार-स्कूल बंद और कॉलेजों में उपस्थिति कम रही। आदिवासी संगठनों ने हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा की मांग की है। प्रशासन ने हालात को देखते हुये संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और शांति बनाये रखने की अपील की है।
झारखंड बंद का असर, पिठौरिया चौक जाम…#Jharkhand #jharkhandband #aadiwasi #somamunda #ranchi #khunti pic.twitter.com/aO6IQxlMDl
— KohramLive (@KohramLive) January 17, 2026








