धनबाद स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में गैस सलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा दुकान जलकर खाक हो गई। हालांकि कोई व्यक्ति इस घटना में हताहत नहीं हुआ। वहीं, मंडी में गैस रिफलिंग की दुकान होने की वजह से 5 सिलेंडर भी फट गए। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना माना जा रहा है।

इस घटना में 30-40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मंडी में सभी दुकानें झोपड़ीनुमा थी। एक-दूसरे से सटी होने की वजह से एक-एक कर 40 दुकानों में आग लग गई। होली होने की वजह से दुकानें बंद थीं। पर जब आग की लपटें ऊपर उठने लगी तब लोगों को घटना की जानकारी हुई।















