बेहद खास है सुपरमून के साथ यह चंद्रग्रहण, पूर्वी एशिया, अमेरिका और आस्ट्रेलिया में दिखा ब्लड…
Trending : साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लगने की खबर आ रही है। यह चंद्रग्रहण बहुत ही खास है। 26 मई को सुपरमून के साथ चंद्रग्रहण देखा गया। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में दिखना शुरू हो चुका है। आज सुपरमून, ब्लड मून और पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना एक साथ घट रही हैं। ऑस्ट्रेलिया की इन तस्वीरों के जरिए चंद्र ग्रहण की अलग-अलग अवस्थाओं का अवलोकन किया जा सकता है।
इंडिया के अधिकतर हिस्सों में नहीं नजर आया यह स्पेशल लूनर एक्लिप्स
आज का चंद्र ग्रहण भारत के अधिकतर हिस्सों में नजर नहीं आया है। लेकिन फिर भी दुनिया भर से आ रहीं इन तस्वीरों को देखकर आप भी इस खगोलीय घटना का लुत्फ उठा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में लगे चंद्र ग्रहण की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। अन्य देशों से भी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।
यह है आर्टिक का नजारा… जो रूस और कनाडा के बीच है। चंद्रमा इतना बड़ा दिखाई देता है और फिर लगभग 30 सेकंड में गायब हो जाता है। देखने लायक एक नजारा…
आज का चांद लाल रंग का नजर आएगा। आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा।

ट्विटर पर खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोग कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. देखिए इनमें से एक तस्वीर
Super Flower Moon 🌕 pic.twitter.com/SWSXCUrJVo
— Astrophotography (@astrophotosnap) May 26, 2021
ऑस्ट्रेलिया में दिखा खूबसूरत नजारा, देखिए तस्वीरें-

ऑस्ट्रेलिया से ही खूबसूरत चांद की एक और तस्वीर-

फ्लोरिडा में भी आंशिक रूप से चंद्र ग्रहण दिख रहा है. कई यूजर्स तस्वीरें शेयर कर रहे हैं-
Partial lunar eclipse happening right in South #Florida. #SuperFlowerBloodMoon #Lunareclipse2021 @wsvn @7weather #flwx pic.twitter.com/ZP54loaTmL
— Vivian Gonzalez (@VivianGonzalez7) May 26, 2021
बेल्जियम में दिखा ब्लड सुपरमून-

भारत में भले ही चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन अलग-अलग देशों से आ रहीं तस्वीरें इस कमी को पूरा कर रही हैं।

अमेरिका के कुछ राज्यों में बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से चंद्र ग्रहण पूरी तरह से साफ नहीं दिख रहा है।

अमेरिका के कुछ राज्यों में बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से चंद्र ग्रहण पूरी तरह से साफ नहीं दिख रहा है।

अमेरिका में 17 सालों बाद ब्रूड एक्स सिकाडा कीड़ा निकला है। सुपरमून के बैकग्राउंड में पेड़ पर चढ़ते सिकाडा कीड़े की ये तस्वीर बेहद अनोखी है।

सुपरमून और सिकाडा की एक और तस्वीर

अब चंद्रग्रहण अंतिम चरण में है। दुनिया भर से इस अद्भुत खगोलीय घटना की तस्वीरें आ रही हैं। देश बदलने के साथ ही चांद का तेवर भी बदला-बदला नजर आ रहा है। इंडोनेशिया से आई ये तस्वीर

चीन में भी चंद्र ग्रहण को लेकर काफी उत्सुकता है।

रूस की इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे चांद को धरती पर खींच लाने की कोशिश हो रही है

ब्राजील में चांद कुछ इस तरह से इमारतों के पीछे छिपता नजर आया-

चंद्र ग्रहण या आज के सुपर फ्लावर ब्लड मून को अगर आप भी नहीं देख पाए तो देखिए ये वीडियो
#SuperBloodMoon #LunarEclipse 🌝 https://t.co/x1K1QEt6iP
— Patricia Ruiz (@PattiOldsRuiz) May 26, 2021
भारत के बहुत कम हिस्सों में आज का चंद्र ग्रहण दिखा। लेकिन जिन लोगों को प्रकृति की ये अद्भुत घटना देखने का मौका मिला, उन्होंने इसे हाथ से जाने नहीं दिय।
Never miss the chance to witness nature’s creativity..
Today’s #BloodMoon from India#LunarEclipse2021 #LunarEclipse #bloodmoon2021 #Moonshot pic.twitter.com/Knda6Q2EAL— Akhilesh Pimparkhedkar (@_i_m_akhilesh_) May 26, 2021








