spot_img
spot_img

एयरपोर्ट पर साध्‍वी का बैग खोलते ही सुरक्षाकर्मियों के उड़ गये होश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर एक साध्वी के बैग से मानव खोपड़ी और अस्थियां मिलने से हड़कंप मच गया। घटना सोमवार सुबह की है। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट इंदौर से 8.30 बजे वापस दिल्ली जाने वाली थी। यहां सुबह फ्लाइट से जाने के लिए उज्जैन निवासी साध्वी योगमाता सचदेवा सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके बैग की स्क्रीनिंग की गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। इस पर उनका बैग खुलवाया गया।

बैग खोलने पर उसमें एक मानव खोपड़ी और हडि्डयां मिलीं। यह देख स्टाफ चौंक गया। तुरंत एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। बिना अनुमति के साध्वी दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रही थीं। साध्वी से सीआईएसएफ और पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह साथी साधु की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जा रही हैं।

एयरपोर्ट : साध्वी से पूछताछ में सामने आया यह सच  

एयरपोर्ट थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि साध्वी अपने गुरू की अस्थ‍ियां विसर्जन के लिए ले जा रही थीं।  पुलिस मौके पर पहुंची और साध्वी से पूछताछ की। साध्वी ने कहा कि कोरोना से उसके साथी साधु की मौत हो गई थी। यह हड्डियां और खोपड़ी हरिद्वार में विसर्जन के लिए लेकर जा रही हैं। साधुओं ने कोरोना में हुए एक साथी का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया। साध्वी ने बताया कि उन्हीं की अस्थियां ले जा रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।  अस्थियां सड़क मार्ग से हरिद्वार ले जाई गईं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रोबोध चंद शर्मा ने कहा कि अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर यदि कोई व्यक्ति अस्थियां या इस प्रकार की कोई वस्तु लेकर जाता है तो उससे पहले उसे एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना देनी होती है। वह हैंड बैग में अस्थियां ले जा सकता है जबकि साध्वी के पास यह मेन चेक-इन लगेज बैग के अंदर मिली। साध्वी ने किसी परिचित को एयरपोर्ट पर बुलवाया और अस्थियां उन्हें दीं लेकिन तब तक फ्लाइट के लिए वे लेट हो चुकी थीं। एयरलाइंस ने उन्हें रात की फ्लाइट का टिकट दिया। इसके बाद वे रात की दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट से रवाना हुईं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,