spot_img
spot_img
spot_img

SDO का न्योता, “कॉफी विद SDM” में आयें कई सुझाव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार के न्योते पर “कॉफी विद एसडीएम” प्रोग्राम में आज कई छोटे-बड़े व्यवसायी पहुंचे। SDO कार्यालय के सभागार में आयोजित “कॉफी विद एसडीएम” में कई व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं को रखा, वहीं कई अहम सुझाव भी दिये। SDO संजय कुमार ने बिना हिचक-झिझक के सभी से अपनी बातें रखने का आग्रह किया।

जाम मुक्ति और शहरी परिवहन संबंधी दिये सुझाव

बाबा कमलेश वस्त्रालय के प्रोपराइटर कमलेश अग्रवाल ने सुझाव दिया कि शहर के सभी 6 एंट्री प्वाइंट्स से टाइम टेबल बनाकर अलग-अलग अंतराल पर बड़े वाहनों को प्रवेश देने पर विचार किया जा सकता है, इससे शहर में जाम नहीं होगा। आढ़त व्यापारी अरविंद गुप्ता ने सुझाव दिया कि गढ़ देवी मंदिर के पास सुबह-सुबह जो श्रमिकों का जमावड़ा होता है उसे छठ घाट के पास शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, घंटाघर चौक के चारों तरफ नो वेंडिंग जोन तथा नो पार्किंग जोन घोषित किया जाना चाहिये। व्यापारियों ने कचहरी रोड पर रस्सी से बनाये गये डिवाइडर की तारीफ करते हुये आग्रह किया कि इसे रंका मोड़ से मझिआंव मोड़ तथा रंका मोड़ से टंडवा पुल तक भी विस्तारित किया जाना चाहिये।

धूल से मुक्ति दिलाने का किया अनुरोध

ज्यादातर व्यवसायियों ने SDO से कहा कि शहर में साफ-सफाई की कमी है। हर गली और सड़क में धूल उड़ रही है, ऐसे में नगर परिषद की धूल खींचने वाली मशीनों का रेगुलर इस्तेमाल किया जाना चाहिये। टंडवा के व्यापारी उमेश केसरी ने कहा कि टंडवा मध्य विद्यालय के सामने कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, यहां पर स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप जरूरी है। वहीं, व्यापारी प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने मझिआंव मोड़ पर हाईमास्ट लाइट लगाने पर जोर दिया, वहीं बिगड़े हाई मास्ट लाइटों एवं वेपर लाइटों को ठीक करवाने का आग्रह किया। अजय कांत पाठक ने कहा कि दानरो नदी छठ घाट के पास कई मांस मछली की दुकानें हैं, जिसके चलते यहां बेखौफ अवैध शराब की भी बिक्री होती है। इसपर गौर करना जरूरी है। गांव देहात से आने वाले किसानों से नो एंट्री प्वाइंट्स पर अवैध वसूली की जाती है, इस पर रोक लगायी जाये। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि शहर में किसी एक स्थल को चिन्हित कर वहां फूड जोन बनाया जाये। श्री कृष्ण गौशाला की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिये भी सभी ने एक स्वर में आवाज उठाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...