Hazaribagh(Sunil Sahu) : बुधवार की सुबह जैसे ही सूरज ने करवट ली, पिपचो गांव की सड़क पर दर्द की चीखें गूंज उठीं। दारु थाना क्षेत्र में एक मजदूरों से भरी पिकअप वैन खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे 11 मजदूर घायल हो गये और 2 की मौके पर ही मौत हो गई। मरने और घायल होने वाले सभी मजदूर विष्णुगढ़ के गीधनिया गांव के रहने वाले थे।
वे हजारीबाग शहर में ढलाई का काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। घटनास्थल पर चप्पलें बिखरी थीं, लोहे की टेढ़ी पिकअप और बगल में खड़ी ट्रक की सन्न खामोशी बता रही थी कि टक्कर कितनी भयानक थी। किसी मां का बेटा, किसी बहन का भाई, किसी बच्चे का बाप –वो दो मजदूर जो अब नहीं रहे, उनके लिये न कोई माइक था, न कैमरा…
सिर्फ सड़क पर बिखरी उनकी मेहनत की चुप गवाही। घायलों को दारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पिपचो में निकली चीखें…#hazaribagh #JharkhandNews #accident #JharkhandUpdate pic.twitter.com/viA8e8Owro
— KohramLive (@KohramLive) April 24, 2025
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






