जमशेदपुर : Scooty से अपने घर जा रही थी युवती। बाइक सवार दो युवक कर रहे थे उसका पीछा। जंगल के पास स्कूटी रुकवायी। फिर युवती को पकड़कर ले गए जंगल में। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से किया रेप। यह वाकया हुआ सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाने के पिंडराबेड़ा जंगल में। दुष्कर्म की सूचना के बाद कांड्रा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : पिठोरिया Post Office में ग्राहकों को लग रहा चूना, खाते में दिख रही आधी राशि (Video)
Scooty से अपने गांव जा रही थी युवती
गैंगरेप के बाद दोनों युवक युवती को जंगल में छोड़कर भाग गए। युवती ने बाइक का नंबर देखना चाहा, लेकिन गाड़ी बगैर नंबर की थी। युवती ने अपने गांव पहुंची और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : देखिये कैसे पहुंची रांची पुलिस खेत में दफन कटे सिर तक…(Video)









