spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड के इस जिले में स्कूल दो दिन बंद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : साहिबगंज में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। सोमवार सुबह जलस्तर 28.62 मीटर दर्ज हुआ, जो तय सीमा से 1.37 मीटर अधिक है। दियारा इलाका जलमग्न हो गया है और शहर के 28 में से 11 वार्ड बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 1600 घरों के 8,000 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी कई स्कूलों में घुसने और बच्चों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल 11 और 12 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया है। सबसे अधिक प्रभावित हबीबपुर और चानन गांव के अलावा भरतिया कॉलोनी में घरों में कमर तक पानी भर गया है, जिससे लोग धर्मशालाओं में शरण लेने को मजबूर हैं।

Sahibganj Flood

Sahibganj Flood

नगर परिषद ने राहत सामग्री और नावों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। सावन-भादो की बारिश और नेपाल से छोड़े गये पानी ने गंगा को रौद्र रूप में ला दिया है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

करोड़ों की जमीन बेच प्रेमी संग कहीं दूर बसने का सपना था रचना का…

UP : यूपी के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर...

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...