spot_img

राजधानी में स्कूली बच्ची का अपहरण, कैसे-कहां मिली… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : एक शांत सुबह, जब रांची की गलियों में सूरज अपनी पहली किरणें बिखेर रहा था, तब एक मासूम छात्रा जो स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से उसके अपहरण की खबर ने पूरे शहर की रूह हिला दी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट था, और हीरो भी।

रामगढ़ के कुजू इलाके में जब पुलिस की गाड़ियों की आवाजें गूंजने लगीं, तो डर के मारे अपहरणकर्ता लड़की को चलती कार से सड़क पर फेंककर भाग खड़े हुये। उस मासूम को सकुशल पाकर जैसे पूरी टीम में जान आ गई।

इस रेस में सबसे आगे थे मांडू थानेदार सदानंद। जैसे किसी फिल्मी सीन में होता है, उन्होंने 150 की रफ्तार से भागती कार का पीछा किया, पिस्तौल तानी— लेकिन गोली नहीं चलाई। क्यों? क्योंकि कार की पिछली सीट पर थी बंधक बनी वो बच्ची… जिसे वे किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचने देना चाहते थे। आख़िरकार, पुलिस के दबाव और बहादुरी के आगे अपराधी घबरा गये। बच्ची को फेंका और भाग खड़े हुये। SSP चंदन कुमार सिन्हा ने पुष्टि की है, बच्ची सुरक्षित है। और अपराधियों की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...