Kohramlive : पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या करने वाले लाहौर का नामी गुंडा अमीर सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 26 साल के सरबजीत नशे की हालत में पाकिस्तान सीमा में घुस गया था। सरबजीत को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा था। पाकिस्तान ने साल 1991 में लाहौर और फैसलाबाद में हुये बम धमाकों के बाद पंजाब के रहने वाले सरबजीत को आतंकवाद और जासूसी के इल्जाम में सजा-ए-मौत दी थी। लेकिन सजा से पहले ही साल 2013 के अप्रैल में कुछ कैदियों ने सरबजीत पर हमला कर दिया था, जिसके 5 दिनों के बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच से खुलासा हुआ था कि ISI के कहने पर भारतीय नागरिक सरबजीत की तड़पा-तड़पा कर पॉलीथीन से गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने का इल्जाम डॉन अमीर सरफराज पर लगा था। पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में रहते हुये सरबजीत ने भारत को एक चिट्ठी लिखी थी… ‘मुझे पिछले दो तीन महीनों से खाने में कुछ मिलाकर दिया जा रहा है। इसे खाने से मेरा शरीर गलता जा रहा है। मेरे बायें हाथ में बहुत दर्द हो रहा है और दाहिना पैर लगातार कमजोर होता जा रहा है। खाना जहर जैसा है। इसे ना तो खाना संभव है, ना खाने के बाद पचाना संभव है’। सरबजीत की चिट्ठी के हर एक लफ्ज भिखीविंड के लोगों का दिल दरक गया था।
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : ईरान ने जहाज पर कब्जा किया, 17 भारतीय…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :बचके निकलने के चक्कर में क’ट गया 203 का चालान…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 47 सौ अखाड़े, क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक साथ डूब गये पांच बच्चे, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :वन विभाग की टीम ने कोयला तस्करों को दी तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में वोटरों को जगाने निकला, क्या बोले DC… जानें







