spot_img

चौपारण में बालू माफिया बेलगाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड में अवैध बालू तस्करी खुलेआम चल रही है। इल्जाम है कि चोरदाहा–चौपारण मार्ग पर रोजाना 50 से 60 ट्रैक्टर वन विभाग के रास्तों से होकर बालू ढो रहे हैं। तस्करी का यह काफिला बिरहोर टोला के घरों के सामने से गुजरता है, जिससे आदिवासी परिवार हर पल हादसे के साये में जीने को मजबूर हैं। लगातार भारी ट्रैक्टरों की आवाजाही से बिरहोर टोला को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। धूल, शोर और टूटे रास्ते ने ग्रामीणों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। चिंता की बात यह है कि कुछ दिन पहले चौपारण प्रमुख प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर इस अवैध कारोबार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी, लेकिन अब तक न तो खनन विभाग हरकत में आया और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की। नतीजा यह है कि बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और आम लोगों की सुरक्षा लगातार खतरे में पड़ती जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...