spot_img
spot_img

झारखंड की मिट्टी को नमन, शहीद को सलाम, क्या बोले CM… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की धरती ने जिन सपूतों को जन्म दिया, वे कभी जाते नहीं, वे विचार बनकर, संघर्ष बनकर, हर पीढ़ी का रास्ता रोशन करते रहते हैं। ऐसे ही अमर सपूत वीर शहीद निर्मल महतो को उनकी 75वीं जयंती पर CM हेमंत सोरेन ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। रांची के जेल मोड़ स्थित वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर CM हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया। मीडिया से बात करते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। राज्य के आदिवासी–मूलवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता वीर शहीद निर्मल महतो जी की 75वीं जयंती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे झारखंड में लोग अपने इस वीर सपूत को याद कर रहे हैं।

25 साल का झारखंड, शहीदों की देन

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य बने 25 वर्ष हो चुके हैं, ऐसे वीर सपूतों का योगदान राज्य के इतिहास की नींव है। झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का योगदान अमूल्य और अविस्मरणीय रहा। CM ने भावुक शब्दों में कहा कि जिस समय शहीद निर्मल महतो की शहादत हुई, वे खुद युवा थे। आज राज्य का हर नौजवान उन्हें अपना मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत मानता है। उन्होंने कहा कि राज्य का एक-एक युवा उन पर गर्व करता है। उनके विचार आज भी संघर्ष की ताकत हैं। CM हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी उनके विचारों को जीवित रखते हुये  हम सभी राज्यवासी आगे बढ़ते रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...