Kohramlive : यात्रियों की भारी भीड़ को काबू करने के लिये सेंट्रल रेलवे (CR) जोन ने मुंबई सहित 13 बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी है। यह कदम महापरिनिर्वाण दिवस के कारण व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों की सुचारू आवाजाही तथा सुरक्षित बोर्डिंग और डीबोर्डिंग सुनिश्चित करने के मकसद से उठाया गया है। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर यह रोक 5 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। हालांकि, रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों, बच्चों और सहायता की जरूरत वाले महिला यात्रियों को प्लेटफॉर्म टिकट जारी किये जायेंगे।
रेलवे स्टेशनों के नाम
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (5 से 7 दिसंबर तक)
नाशिक रोड (5–6 दिसंबर तक)
शेगांव (5–6 दिसंबर तक)
पचोरा (5–6 दिसंबर तक)
बडनेरा (5–6 दिसंबर तक)
मलकापुर (5–6 दिसंबर तक)
चालिसगांव (5–6 दिसंबर तक)
नागपुर (5–6 दिसंबर तक)
दादर स्टेशन (5 से 7 दिसंबर तक)
मनमाड (5–6 दिसंबर तक)
जलगांव (5–6 दिसंबर तक)
अकोला (5–6 दिसंबर तक)
भुसावल (5–6 दिसंबर तक)










