spot_img
spot_img
spot_img

घर में घुसे बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू, कहां ले जा रही टीम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची से सटे सिल्ली के मारदू गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण पुरंदर महतो के घर में एक बंगाल टाइगर घुस गया। बाघ जब अंदर घुसा तो पुरंदर महतो ने सूझबूझ दिखाते हुये कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। बाघ को देखने हजारों की भीड़ जुट गई, लेकिन राहत की बात ये रही कि बाघ शांत था और किसी इंसान पर हमला नहीं किया। सुबह 5.30 बजे वन विभाग की स्थानीय टीम मौके पर पहुंची और फिर बेतला नेशनल पार्क से आई विशेष रेस्क्यू टीम ने बाघ को सुरक्षित निकाल लिया। घटनास्थल पर भारी बारिश और भीड़ के चलते रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे खास बात बाघ को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) करने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन केज में शिफ्टिंग के वक्त उसे हल्का बेहोशी का डोज दिया गया। बाघ को रांची के बिरसा जैविक उद्यान में रखा जायेगा जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। डीएफओ श्रीकांत के मुताबिक, अगर सब कुछ सामान्य रहा तो नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी से चर्चा के बाद तय होगा कि बाघ को किस जंगल में छोड़ा जाये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

Leo Weekly Horoscope || सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत...

Cancer Weekly Horoscope || कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक...