spot_img

एक बंद घर में मिले 4 करोड़ 35 लाख के ये बोरे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम प्रखंड के खरसीदाग में गोविंदपुर गांव का एक पुराना, वीरान-सा घर अचानक चर्चा में आ गया। वहां से करीब 2900 किलोग्राम डोडा (पोस्ता का फल) बरामद किया गया, जिसकी कीमत खुले बाजार में लगभग 4 करोड़ 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। खुफिया सूत्रों से खबर मिली कि मेठो मुंडा नामक व्यक्ति ने अपने पुराने घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपा रखा है। सूचना मिलते ही DSP (मुख्यालय-2) अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम जब गोविंदपुर पहुंची तो मेठो मुंडा का घर ताला बंद था, पहले चारों ओर से घेराबंदी की गई और फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़कर पुलिस घर के भीतर घुसी। अंदर का नजारा देख पुलिस दंग रह गई। प्लास्टिक के 100 बोरे, जो डोडा से भरे थे। जब इन बोरों का वजन किया गया तो वह 2900 किलोग्राम निकला। यह एक पूरे नशे के साम्राज्य का गोदाम था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मेठो मुंडा अब मागुबांध इलाके में अपने नये मकान में रहता है। जब पुलिस वहां पहुंची, तब तक मेठो फरार हो चुका था। कुछ लोगों ने बताया कि डोडा, पोस्ता पौधे का सूखा हुआ फल होता है, जिससे अफीम निकाली जाती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...