spot_img

दर-दर भटक रही थी रुकमिणी, 15 साल बाद पति और भाई से मिली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : दर-दर की ठोकर खा रही थी रुकमिणी सालों से। अब जाकर मिले उनके पति और भाई। रुकमिणी 15 साल पहले असम से भटकते-भटकते पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरु आ गई। यहां नुआमुंडी के मीना बाजार बस स्टैंड के पास रह रही थी। रहना क्या, सड़क पर जिंदगी काट रही थी। दिमागी हालत स्थिर नहीं थी। इससे अपने घर से निकल गई और फिर जमाने की ठोकरें खाते-खाते पहुंच गई नुआमुंडी। मगर कहते हैं न कि विधाता जब अच्छा सोचता है तो फिर अनजाने लोग भी आपकी मदद के लिए आगे बढ़ते हैं।

ऐसा ही हुआ रुकमिणी के साथ। इसमें उसके रहनुमा बने मेघाहातुबुरु खदान के सेल अधिकारी सीताराम महतो और ओपी चौधरी। उन्होंने रुकमिणी को उसकी बदहाली की हालत में बस स्टैंड पर देखा। उन्होंने उसकी फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सीआईएसएफ के अधिकारी मंजीत कुमार ने इस फोटो को शेयर किया।

इसे भी पढ़ें : बिस्किट दिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची को ले गया चाचा …और किया ये गंदा काम

फोटो असम में जमकर हुआ शेयर

फोटो शेयर होते-होते असम के जवानों तक भी पहुंचा और यह असम में वायरल हो गया। फोटो को असम के एक प्रतिष्ठित परिवार के लोगों ने देखा। उन्होंने पहचाना कि यह तो उनके घर की महिला है, जो 15 साल पहले अर्धविक्षिप्त हालत में घर से लापता हो गई थी। उसकी काफी खोजबीन की गई थी, पर नहीं मिली थी। उन्हें 70 प्रतिशत विश्वास था कि यह वही है, पर मिलने पर ही सच्चाई सामने आएगी।

फोटो देख किरीबुरु पहुंचे पति और भाई

फिर रुकमिणी के पति फुनि डेका और भाई जगत ठाकुरिया सत्ताईस दिसंबर रविवार को लगभग दोपहर दो बजे नुआमुंडी, किरीबुरु पहुंचे। उनके पहुंचते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पहले उन लोगों ने साफ मना कर दिया कि यह रुकमिणी नहीं है। जब लोगों ने दोनों से अलग-अलग सवाल किए, तो उनके जवाव एक ही मिलने लगे। फिर भी रुकमिणी की ऐसी हालत देखने के बाद उसे लेने को तैयार नहीं थे। तबतक किरीबुरु थाना प्रभारी अशोक कुमार भी वहां आ गए। पुलिस को आया देख दोनों जीजा-साले ने तुरंत मान लिया कि यह रुकमिणी ही है और अब वे उनका इलाज कराएंगे और देखरेख करेंगे।

इसे भी पढ़ें : मांगी मजदूरी तो दबंगों ने गुप्‍तांग में कंप्रेसर से भर दी हवा …और फिर

किरीबुरु के लोगों में खुशी की लहर

इसके बाद सेल अधिकारी सीताराम महतो और सीआईएसएफ जवान मुन्ना कुमार की मदद से उन्हें किरीबुरु अथितिगृह में भेजा गया। अठाइस दिसंबर सोमवार को सुबह लगभग दस बजे रुकमिणी के पति और भाई के लिखित आश्वासन के बाद उन्हें सौंप दिया जाएगा। इससे किरीबुरु के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। सीताराम महतो और ओपी चौधरी ने इससे पहले भी चार बार अपनों से बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलवाया है।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित