Ranchi : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बजट की गोपनीयता पर सवाल उठाते हुये सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने बजट पेश होने से पहले ही न सिर्फ इसके आकार, बल्कि अन्य बारीकियों की भी जानकारी सार्वजनिक कर दी थी। प्रतुल शाहदेव ने इसे गंभीर मामला बताते हुये कहा कि बजट तैयार करने की प्रक्रिया अति गोपनीय होती है, इसके बावजूद कांग्रेस को इसकी जानकारी कैसे मिली? उन्होंने सरकार से मांग की कि इस संभावित लीक की उच्च स्तरीय जांच CBI या ACB से कराई जाये। सुनें क्या बोले, प्रतुल शाहदेव…
बजट लीक पर बवाल, प्रतुल ये बोल गये… देखें वीडियो#JharkhandBudget2025 #Budget2025 #Pratulshahdeo #Ranchi pic.twitter.com/uSqYB8itsi
— KohramLive (@KohramLive) March 3, 2025








