Pakur (Jaydev Kumar) : जमीन के लफड़े में दो पड़ोसियों में बवाल हो गया। बहसबाजी से शुरू हुए झगड़े में तमंचा से लेकर गंड़ासा तक निकल आया। पूरे वारदात का वीडियो वायरल होते ही एक्टिव मोड में आई पुलिस ने संगम मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी कट्टा मिला है। जिस शख्स से हथियार खरीदा गया, उसे भी कस्टडी में ले लिया गया है। सुरेन्द्र रवि दास ने मीडिया को बताया कि संगम मंडल और पड़ोस में रहने वाले उज्जवल मंडल के बीच जमीन को लेकर पुरानी अदावत है। आज यानी बुधवार की भोर में दोनों में बहस होने लगी। बात इतनी बिगड़ गई कि संगम मंडल ने हथियार निकाल लिया। हथियार जब्त कर लिया गया है। यह वारदात पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में हुई।

इसे भी पढ़ें : हटिया से चलने वाली यह ट्रेन कैंसिल…
इसे भी पढ़ें :10 साल बाद दिल्ली को मिली…
इसे भी पढ़ें :7वीं, 10वीं पास करें अप्लाई, झारखंड होम गार्ड में निकली बंपर Vacancy
इसे भी पढ़ें :Agniveer Bharti 2023 : अग्निपथ भर्ती नियमों में हुआ बड़ा बदलाव…देखें
इसे भी पढ़ें :गेहूं और आटे की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का आया बड़ा अपडेट…देखें
इसे भी पढ़ें :UP-Bihar के लिए चलाई जाएंगी होली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट
इसे भी पढ़ें :आपके पास भी हैं 500 के नोट तो पढ़ लें यह खबर, RBI ने जारी किया नया नियम










