Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बड़ा फैसला लिया गया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के तहत सत्र 2025-26 में प्रवेश कक्षा की 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिये अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। ऑनलाइन आवेदन rteranchi.in कर सकते हैं।
इन्हें मिलेगा लाभ
- अनुसूचित जाति / जनजाति
- अत्यंत पिछड़ा / पिछड़ा वर्ग
- अल्पसंख्यक समुदाय
- 40% से अधिक निःशक्त बच्चे
- अनाथ बच्चे
- वार्षिक आय ₹72,000 से कम वाले कमजोर वर्ग के परिवार










