Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन(Ranchi Railway Station) पर एक पल की चूक जानलेवा बन सकती थी, लेकिन RPF जवान की बहादुरी ने मौत को मात दे दी। मंगलवार को “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत ट्रेन संख्या 13320 के प्रस्थान के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसलकर प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया और ट्रेन के साथ घिसटने लगा।
इसे भी पढ़ें : Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में हीट वेव अलर्ट… जानें कब
Railway Station पर तैनात RPF ने बचाई जान
उसी वक्त ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल गौरव ने बिना वक्त गंवाये दौड़ लगाई और अपनी जान जोखिम में डालकर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाये गये यात्री की पहचान 61 साल के मोहम्मद नसरुद्दीन (धनबाद) के रूप में हुई है। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह पूरा रेस्क्यू RPF के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश में चल रहे अभियान का हिस्सा है, जहां सतर्कता और साहस ने एक जिंदगी बचा ली।
रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से खींचकर बचाई जान… देखें#Ranchi #railwaystation #rpf #kohramlive #latest pic.twitter.com/vnAeW7I598
— KohramLive (@KohramLive) April 14, 2026
इसे भी पढ़ें : सेटिंग बदलते ही उड़ने लगेगी Internet स्पीड, असली खेल समझिये…
इसे भी पढ़ें : Farmer’s Friend Stick : अब खेतों में नहीं होगा सांप का डर… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : Weather : इस बार झमाझम बरसेंगे बादल या दगा देगा मानसून… जानें










