spot_img

हजारीबाग में डाका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र का है, जहां सीमेंट व्यवसायी सुनील कुमार पांडेय के घर और दुकान पर बीती रात डकैती की वारदात हुई। छह नकाबपोश अपराधी कार और बाइक से पहुंचे और ‘सूर्यकुंड ट्रेडर्स’ में घुसकर हथियार के बल पर व्यापारी व उनके परिवार को बंधक बना लिया। अपराधियों ने सुनील पांडेय और उनके बेटे को बंदूक की बट से घायल किया और दुकान के ऊपरी तल में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिये। इसके बाद अपराधियों ने घर में घुसकर करीब 6 लाख रुपये नकद और जेवरात लूट लिये और फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही बरही SDPO अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा अंचल निरीक्षक इमदाद अंसारी और गोरहर थानेदार नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल परिवार का इलाज बरकट्ठा CHC में कराया गया। SDPO अजीत कुमार विमल ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...