Ramgarh : रामगढ़ में बारिश के बाद हालात बेकाबू और बेबस हो चले हैं। नदियां उफान पर हैं, वहीं सड़कों पर पानी जमा है और अब पतरातू-भुरकुंडा मेन रोड सौंदाडीह बंद पोखरिया माइंस के पास जमीन धंस गई है। जमीन के अंदर लगी आग के चलते ऐसा हुआ है। इस कारण सड़क पर आवाजाही रोक दी गई है। सड़क के बीचों-बीच दरार नजर आने लगी है। वहीं, उसमें से गैस का रिसाव हो रहा है। आवाजाही रोक देने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि कभी यहां CCL की ओपन कास्ट माइंस गूंजती थीं, अब वहां जमीन के नीचे की आग ऊपर आ गई है। सड़क धंस गई है, दरारें खुल चुकी हैं, और उन दरारों से धुआं और जहरीली गैस निकल रही है। स्थानीय निवासियों ने खुद ही सड़क पर पत्थर और झाड़ियों से आवागमन रोक दिया। नाराज लोगों ने कहा “हर बार मिट्टी डाल देते हैं, लेकिन आग को कोई बुझाता नहीं। धुआं अब हमारे फेफड़ों तक पहुंच रहा है और प्रशासन चुप है।” मौके पर पहुंचे पतरातू के BDO मनोज कुमार गुप्ता और भुरकुंडा के थानेदार निर्भय कुमार गुप्ता हालात का जायजा लिया और कहा, “आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है, स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। जब तक खतरा टल नहीं जाता, तब तक सड़क बंद रहेगी।”
CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना
Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...
‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...
जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...
“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”
UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...
DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…
UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...







