सिमडेगा की रेशमा पहुंची KBC, अमिताभ बच्चन ने क्या पूछा?… जानें

Date:

spot_img
spot_img
 Simdega : सिमडेगा की रेशमा लकड़ा ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 31वें एपिसोड में हिस्सा लेकर जिले को देशभर में पहचान दिलाई। शो में उनका मुकाबला नोएडा के प्रशांत कुमार से हुआ। प्रशांत ने बाजी मारी और हॉट सीट पर पहुंचे। रेशमा हॉट सीट तक नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उनका आत्मविश्वास दर्शकों के बीच चर्चा में रहा। परिचय के दौरान उन्होंने कहा, “सिमडेगा की मैं छोरी हूं, सब पर भारी पड़ूंगी।”

अमिताभ ने पूछा- सिमडेगा कहां है?

शो में अमिताभ बच्चन ने जब सिमडेगा के बारे में पूछा तो रेशमा ने इसे झारखंड का छोटा और आदिवासी बहुल जिला बताया। उन्होंने कहा कि जिले का बड़की छापर गांव हॉकी की नर्सरी के तौर पर जाना जाता है। इसी दौरान उन्होंने भारतीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे का जिक्र किया और बताया कि वह भी बड़की छापर की रहने वाली हैं। रेशमा खुद भी इसी गांव की निवासी हैं और फिलहाल ठाकुरटोली में रहती हैं। सलीमा का नाम सुनते ही दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।

रक्षाबंधन पर मिली चयन की खबर

रेशमा वर्तमान में सामाजिक वानिकी विभाग में प्रधान वनरक्षी हैं। उन्होंने संत जोंस स्कूल, फरसाबेड़ा से पढ़ाई की और सिमडेगा कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स किया। KBC के सफर की शुरुआत 20 मई को लखनऊ ऑडिशन से हुई। वहां 20 सवालों के बाद उनका चयन हुआ। रक्षाबंधन के दिन उन्हें चयन की जानकारी मिली। इसके बाद वह पति गौरव बेक के साथ 9 सितंबर को मुंबई पहुंचीं। 10 और 12 सितंबर को KBC के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

KBC के मंच पर गूंजी सिमडेगा की बेटी की आवाज, रेशमा लकड़ा ने अमिताभ बच्चन के सामने दिखाई हिम्मत और हुनर – Hindi News, हिंदी न्यूज़, Jharkhand News, Jharkhand News ...KBC पर रेशमा लकड़ा: सिमडेगा की शान, हॉकी पर चर्चा

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: