UP : विश्वप्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला इस बार सितारों से सजी नजर आयेगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो माता सीता की भूमिका निभायेंगी, जबकि सांसद और अभिनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम का किरदार निभायेंगे। रामलीला का आयोजन 10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशाल सेट, आधुनिक तकनीक और 120 फीट लंबी एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जायेगा। आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य दर्शकों को त्रेतायुग का जीवंत अनुभव देना है।
40 भाषाओं में होगा प्रसारण
रामलीला के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक के अनुसार, पिछले वर्ष करीब 62 करोड़ दर्शकों ने इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन देखा था। इस बार 80 से अधिक सैटेलाइट चैनलों पर 40 भाषाओं में प्रसारण किया जायेगा और रामलीला का संदेश 60 से ज्यादा देशों तक पहुंचाने की तैयारी है। रामलीला में रजा मुराद रावण, बिंदु दारा सिंह कुंभकर्ण, अवतार गिल मेघनाद और पुनीत इस्सर परशुराम की भूमिका निभायेंगे। सांसद मनोज तिवारी, अरुण बख्शी समेत कई अन्य कलाकार भी अलग-अलग किरदारों में नजर आयेंगे। आयोजकों ने बताया कि अयोध्या में रामलीला का अगला संस्करण 15 से 25 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जायेगा।