spot_img
spot_img
spot_img

रिलायंस 10 लाख लोगों को लगायेगी मुफ्त कोरोना टीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : उद्योग जगत के सबसे बड़े टीकाकरण प्रोग्राम के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक 10 लाख से भी अधिक फ्री वैक्सीन लगवा चुकी है। ये टीके रिलायंस के ‘मिशन वैक्सीन सुरक्षा’ के तहत लगाए गए हैं। कंपनी देश में कोविड वैक्सीन के अभियान को बढ़ाते हुए आम लोगों को अतिरिक्त 10 लाख टीके और लगाएगी।

पिछले महीने कंपनी की एजीएम में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने आम लोगों के लिए टीकाकरण करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा “इस मिशन को राष्ट्रव्यापी आधार पर लागू करना एक बहुत बड़ा काम है, लेकिन यह हमारा धर्म है। हर भारतीय के लिए हमारा कर्तव्य, सुरक्षा और सुरक्षा का हमारा वादा है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि एक साथ, हम कर सकते हैं, और हम इससे बाहर आएंगे।

रिलायंस ने वैक्सीनेशन के लिए देश भर में 171 सेंटर स्थापित किए हैं। रिलायंस फाउंडेशन अब एनजीओ के जरिए 10 लाख अतिरिक्त डोज और लगाएगी। इनको प्लांट के पास के लोगों को और आम जनता को लगाया जाएगा।

‘मिशन वैक्सीन सुरक्षा’ के तहत वैक्सीन के 10 लाख डोज लग चुके हैं। कंपनी के 98 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन के दायरे में कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्य तो आते ही हैं। इसके अलावा कंपनी ऑफ-रोल कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को भी पूरी तरह से मुफ्त में टीका लगावा रही है।

रिलायंस फाउंडेशन कोविड को रोकने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है। इसमें 1 लाख मरीजों को मिल सके इतनी ऑक्सीजन का उत्पादन फ्री किया जा रहा है। साथ ही पूरे देश में 2000 कोविड केयर बेड की देखरेख का जिम्मा भी उठा रखा है। फाउंडेशन ने कोरोना से प्रभावितों को 7.5 करोड़ भोजन भी उपलब्ध करवाया। रिलायंस ने 2019-20 के दौरान देश के कुल सीएसआर खर्च में 4% का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read more: पिस्‍टल सटाकर बोला- पैकेट से पैसा निकालो नहीं तो सलटा देंगे, और…

Read more: Raj Kundra के खिलाफ मुंह खोलेंगे उनकी कंपनी के 4 लोग !

Read more: घर लौट रहे थे पति-पत्नी और बेटा, अनबैलेंस हुई बाइक और…

Read more: हाथियों का उत्पात, 3 लोगों को पटक कर किया जख्मी

Read more: HEC की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Read more: राहगीरों से लूट लेता था मोबाइल, POLICE ने ऐसे दबोचा

Read more: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह का ट्रेलर रिलीज ‘ये दिल मांगे मोर’

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...