spot_img

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ मीडिया विज़िबिलिटी रैंकिंग में नंबर वन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिलायंस इंडस्ट्रीज विज़िबिलिटी इंडेक्स में भी भारत की सबसे अग्रणी कंपनी है। विज़िकी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने वाली मीडिया इंटेलिजेंस कंपनी है जो ये देखती है कि समाचारों में सबसे ज़्यादा कौन सी कंपनी बनी हुई है। रिलायंस सुर्खियों में लगातार बनी रहती है, वहीं, कई बैंकिंग, फ़ाइनेंस और उपभोक्ता वस्तु बनाने वाली कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। विज़िकी का कहना है कि 2024 में रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 100 में से 97.43 रहा। 2023 में ये 96.46 था, 2022 में 92.56 और 2021 में 84.9 और इन पांचों साल में रिलायंस भारत में नंबर 1 बनी रही।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस का न्यूज़ स्कोर 97.43 रहा, वहीं दूसरे नंबर पर आये स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का स्कोर है 89.3, HDFC बैंक का 86.24, वन97 कम्युनिकेशंस का 84.63, ICICI बैंक का 84.33 और ज़ोमैटो का 82.94 रहा। विज़िकी न्यूज स्कोर में भारती एयरटेल सातवें स्थान पर है और उसके बाद हैं इंफ़ोसिस, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ और चालीसवें स्थान पर है अडानी ग्रुप।
विज़िकी न्यूज़ स्कोर तय करते समय देखा जाता है कि कंपनी न्यूज़ में कितनी बनी रहती है, वो कितनी सुर्ख़ियों में आती है, कितनी जगहों पर वो छपी है और प्रकाशित सामग्री कितने लोगों तक पहुँच रही है। सबसे अधिक न्यूज़ स्कोर 100 होता है और इस अध्ययन में 4 लाख प्रकाशनों को शामिल किया जाता है। इतने सारे प्रकाशनों को पढ़ने और उसके विश्लेषण के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, मशीन लर्निंग और मीडिया इंटेलिजेंस का उपयोग कर तय किया जाता है कि कंपनी का न्यूज़ स्कोर क्या है।

spot_img

Related articles:

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...