29 जुलाई तक रिहाई, वरना होगा आंदोलन… देखें वीडियो

Date:

spot_img

Patna : 22 जुलाई के छात्र आंदोलन में गिरफ्तार छात्रों और जनप्रतिनिधियों से मिलने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा सोमवार को बेऊर केंद्रीय कारा पहुंचीं। उन्होंने जेल में बंद छात्र नेताओं, विधायक और अन्य प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुलाकात के बाद नेहा बोरा ने सरकार को 29 जुलाई तक सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो 30 जुलाई को पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर जंतर-मंतर जैसी भीड़ बिहार की सड़कों पर उतरेगी।

नेहा बोरा ने दावा किया कि जेल में बंद छात्रों ने पुलिस पर कार्रवाई के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने जेल अधिकारियों से भी मुलाकात की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी बंदियों को नियमानुसार सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी। उधर, मीडिया कर्मियों पर हुये हमले को लेकर पूछे गये सवाल पर नेहा बोरा ने कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि छात्र नेता अजीत कुशवाहा ने पत्रकारों पर हमले की निंदा करते हुये कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

सुबह उठते ही दिखें ये 5 संकेत तो हो जायें सतर्क, कही किडनी तो…

Kohramlive : किडनी शरीर का अहम अंग है, जो...

80 हजार रुपये महीना, बिना परीक्षा होगी भर्ती, आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी देने का आदेश रद्द…

Kohramlive : तमिलनाडु के चर्चित करूर भगदड़ मामले में...

₹81 हजार वाला फोन 50 के पास, बंपर डिस्काउंट पर नहीं होगा यकीन…

Kohramlive : अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का...