spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कैमरे में कैद हुए दुर्लभ ऊदबिलाव, शुभ संकेत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तराखंड की हरियाली भरी वादियों से एक सुकून देने वाली खबर आई है। नैनीताल जिले के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में दुर्लभ ऊदबिलाव पहली बार कैमरों में कैद हुये हैं। वन विभाग ने जैव विविधता की निगरानी के लिये नदी-नालों के किनारे कैमरा ट्रैप लगाये थे। इन्हीं कैमरों में ऊदबिलाव की चंचल गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं और वनकर्मियों ने उनका वीडियो भी बनाया। खबर मिलते ही वन अधिकारियों और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ऊदबिलाव एक अर्ध-जलीय स्तनधारी जीव है, जो स्वच्छ नदियों और मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक माना जाता है। मछली, झींगे और मेंढ़क इनका मुख्य भोजन होते हैं, इसलिये इनकी मौजूदगी बताती है कि जंगल की जलधाराएं अब भी जिंदा और स्वच्छ हैं। तराई-भाबर क्षेत्र में स्थित यह अभयारण्य कई छोटी-बड़ी नदियों से घिरा है। ऐसे में ऊदबिलाव का दिखना मानो प्रकृति का यह संदेश है, “जंगल अभी सांस ले रहा है, नदियां अभी जिंदा हैं!” हल्द्वानी वन प्रभाग के DFO कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि अभयारण्य में पहले ऊदबिलाव की चर्चा जरूर होती थी, लेकिन पहली बार टीम ने इनके पूरे झुंड को कैमरे में कैद किया है और वीडियो भी बनाया है। ऊदबिलाव को IUCN की सूची में संकटग्रस्त प्रजाति में रखा गया है। इनकी मौजूदगी फ्रेश वाटर इकोसिस्टम की सेहत को दर्शाती है, इसलिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी माना जा रहा है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से नदी-नालों में प्रदूषण न फैलाने और वन्यजीव संरक्षण में सहयोग की अपील की है।ताकि दुर्लभ प्रजातियों का यह प्राकृतिक आशियाना हमेशा सुरक्षित रह सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...