Ranchi : बच्चों की सेहत पर रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की सीधी नजर है। DC भजन्त्री ने हुंकार भरी, “हर कुपोषित बच्चा पायेगा हक का पोषण, हर आंगनबाड़ी बनेगी उम्मीद की ड्योढ़ी।” DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य और समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं का सच सामने रखा गया। बैठक में उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, सिविल सर्जन, सभी CDPO, MOIC और अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे। पोषण ट्रैकर ऐप में लापरवाही पर डीसी का तगड़ा एक्शन है। शत-प्रतिशत डाटा एंट्री नहीं होने पर वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की जायेगी। DC ने साफ कहा कि जो CDPO पोषण ट्रैकर में अपडेशन नहीं कर रहे, उन्हें शो-कॉज और वेतन रोकने की चेतावनी दी गई। आंकड़े ही बच्चों की सेहत का आईना हैं।
DC ने निर्देश दिया कि हर NRC में कुपोषित बच्चों की भर्ती सुनिश्चित हो। वहीं, ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा पदाधिकारी और सीडीपीओ समन्वय बैठक करें। वहीं, हर टीका, हर टैबलेट, हर प्रसव समय पर हो। DC ने IFA और कैल्शियम टैबलेट की सुचारु आपूर्ति का भी निर्देश दिया। कमजोर आंगनबाड़ी केंद्रों पर चिकित्सा पदाधिकारी और CDPO रेगुलर काम करते रहे। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि ये योजनाएं सिर्फ फाइलों की चीज नहीं, ये बच्चों के भविष्य की नींव हैं। हम सबकी जवाबदेही है कि हर बच्चा, हर मां और हर सेविका को उनका हक मिले।
अब नहीं सहेंगे लाचारी
रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने हरेक CDPO को एक हफ्ते में केंद्र मैप तैयार करने का आदेश दिया। वहीं, पेयजल और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने एवं बच्चों को अंधेरे में न रखें, न प्यासा छोड़ें।, इसपर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन में पारदर्शिता जरूरी है। DC ने स्पष्ट किया, “हर नियुक्ति ईमानदारी से हो, वरना कार्रवाई तय है।”
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






