Ranchi : आगामी 12 मार्च से रांची से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये PM मोदी हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। अब इसके रूट को लेकर अपडेट सामने आया है। रेलवे विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक ट्रेन मूरी, बोकारो, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, डीडीयू (मुगलसराय) होते हुये बनारस तक पहुंचेगी। रांची से चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रांची से खुलकर दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से शाम 4 बजकर 5 मिनट पर खुलकर रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची पहुंच जायेगी। ट्रेन गुरुवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। अब रांची से वाराणसी तक के सफर में सिर्फ 7 से 8 घंटे लगेंगे।

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई
इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…
इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की सदस्य पहुंची दुमका, बोल गईं यह बड़ी बात… जानें













