spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची से वाराणसी 3 घंटे में, यह तो बस ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है : गडकरी

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रांची से वाराणसी का सफर महज 3 घंटे में पूरा होगा। झारखंड में 2 लाख करोड़ से ज्यादा की सड़कें बनाई जायेंगी। रांची-टाटा रोड की शिकायत दूर हो गई। झारखंड हिंदुस्तान का प्रगतिशील राज्य बनेगा। जमशेदपुर में पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। यह सब परिवहन मंत्री गुरुवार को जमशेदपुर और रांची में आयोजित सभा में बोल रहे थे। मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड को बड़ी सौगात दी। उन्होंने रांची से 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

गडकरी ने कहा कि योजनाओं का शिलान्यास बस ट्रेलर है। पूरी फिल्म अभी बाकी है। आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है, वे सभी योजनाएं वर्ष 2024 तक पूरी हो जायेंगी। आने वाले समय में झारखंड की सड़कें अमेरिका की सड़कों जैसी हो जायेगी। रांची में 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जायेगा, जो राज्य के 7 जिलों को जोड़ेगा।

लिस्ट में यह प्रोजेक्ट्स थे शामिल 

  • रांची में एनएच 33 में भगवान आदित्यनाथ मंदिर की सड़क
  • 104 करोड़ से पूर्वी सिंहभूम में फुलडुंगरी (एनएच 33) से झांटीझरना भाया बुरुडीह तक सड़क निर्माण
  • 68 करोड़ की लागत से बोकारो और हजारीबाग में बनासो से बुडगड्डा रोड में सड़क निर्माण
  • 59 करोड की लागत से गुमला में चैनपुर से महुआडांड़ (डुमरी तक) टू लेन सड़क निर्माण
  • 34 करोड़ की लागत से गोला से चारू रोड के बीच आरओबी निर्माण
  • जमशेदपुर से महुलिया फोर लेन सेक्शन में 233 से 277 के बीच छूटे हुए भाग का
  • 99 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच 75 पर झिंकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी
  • 96 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर झिंकपानी से तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी
  • 91 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर सिंहपोखरिया से झिंकपानी रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी
  • 514 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 320 जी पर 98 से 196 किमी के बीच सड़क निर्माण
  • 73 करोड़ की लागत से पूर्वी सिंहभूम में भुईया सिनान से सुसनी भाया हाथीखेड़ा रोड का निर्माण
  • 1876 करोड़ की लागत से जमशेदपुर में कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा तक फोर लेन का डबल डेकर एलिवेटेड रोड करीब 10 किमी का
  • 423 करोड़ से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच के एनएच 320 -जी में 0 से 42 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
  • 1007 करोड़ की लागत से बोकारो और रामगढ़ क्षेत्र में जैनामोड़ से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे
  • 1214 करोड़ की लागत से रामगढ़ और रांची क्षेत्र में ओरमांझी से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे
  • 57 करोड़ की लागत से गुमला और सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 23 पर सड़क निर्माण
  • 458 करोड़ की लागत से लोहरदगा में लोहरदगा बाइपास का निर्माण
  • एनएच 33 में रामगढ़ के पटेल चौक के पास वीयूपी का निर्माण

इसे भी पढ़ें : रांची में राशन दुकान गैर को दिया, रद्द हुआ लाइसेंस… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पेट्रोल-डीजल का नया रेट चार्ट जारी, रांची में…

इसे भी पढ़ें : रांची का अफीम चतरा में 80 हजार रुपये किलो, ATS ने खोले राज… देखें

इसे भी पढ़ें : धनबाद में ग्लाइडर हुआ क्रैश, दो लोग…

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में दारोगा को देखते ही बमक गए गांववाले, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : 60-40 नाय चलतो, आक्रोशित छात्रों पर दागे आंसू गैस के गोले

इसे भी पढ़ें : महंगी हुई बिजली, 24.1% की बढ़ोतरी…देखें कहां

इसे भी पढ़ें : राजधानी में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट…देखें

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची से अब इन 7 शहरों में जाना हुआ आसान, फ्लाइट सेवा शुरू…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...