spot_img

रांची पुलिस हुई अलर्ट मोड में, PCR और हाईवे पेट्रोल को मिला ये टास्क…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिये पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। अपराधियों, अड्डेबाजों और नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में शनिवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित यू.सी. झा हॉल में रांची के सभी PCR और हाईवे पेट्रोल कर्मियों की अहम बैठक हुई।  यह बैठक ADG सह रांची प्रक्षेत्र के IG मनोज कौशिक के निर्देश तथा रांची पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में हुई। बैठक का नेतृत्व ट्रैफिक SP, रुरल SP एवं सिटी कंट्रोल के DSP ने साझा तौर पर किया।

डायल-112 की सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि डायल-112 के माध्यम से मिलने वाली हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। किसी भी शिकायत या आपात सूचना के निष्पादन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाये रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रांची में बढ़ती अड्डेबाजी और नशे की गतिविधियों पर चिंता जताते हुये सभी PCR और हाईवे पेट्रोल टीमों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस कर्मियों से कहा गया कि वे अपना आसूचना तंत्र मजबूत करें और नशे के कारोबार तथा उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें।

बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर विशेष नजर

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अहम दिशा-निर्देश दिये गये। सभी पुलिस कर्मियों को बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकान सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया। वहीं, संवेदनशील इलाकों में नियमित और सघन वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

गली-मोहल्लों तक पहुंचेगी पुलिस की पेट्रोलिंग

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिये केवल मुख्य सड़कों पर नहीं, बल्कि शहर की गलियों और मोहल्लों तक लगातार पेट्रोलिंग जरूरी है। सभी PCR और हाईवे पेट्रोल वाहनों को अधिक से अधिक भ्रमणशील रहने तथा चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्ती बढ़ाने को कहा गया। वहीं, अलग-अलग PCR टीमों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना साझा करने पर भी जोर दिया गया।

ड्यूटी में कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बालू लदे ट्रैक्टर के नीचे दबकर जवान बेटे की मौ’त से बदहवास परिवार…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सेल्हारा पंचायत...

शादी के बाद मदद के नाम पर लेते रहे रुपये, वापस मांगने पर हो गया लफड़ा…

Ranchi : भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने अपनी...

लालू यादव गरजे बोले, पागल हो गये हैं सब…

Bihar : सिंगापुर से लौटते ही राष्ट्रीय जनता दल...

अंजना ने खान सर समेत कई यूट्यूबर्स पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस…

Delhi : देश की चर्चित टीवी पत्रकार अंजना ओम...