Ramgarh : रामगढ़(Ramgarh) में पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पतरातु थाना क्षेत्र के हेसला गांव में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को हथियारों के साथ दबोच लिया गया, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण करमाली (19) और शिवम मिश्रा उर्फ नंदु (23) के रूप में हुई है। दोनों राहुल दुबे गैंग से जुड़े बताये जा रहे हैं। पुलिस को इनके पास से 9MM कार्बाइन, 7.65MM पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं।
इसे भी पढ़ें : Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में हीट वेव अलर्ट… जानें कब
Ramgarh में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि दोनों आरोपी 4 अप्रैल को पतरातु स्थित ओसम डेयरी प्लांट में हुई फायरिंग में भी शामिल थे। यानी पुलिस ने न सिर्फ पुरानी वारदात के आरोपियों को पकड़ा, बल्कि एक नई बड़ी घटना भी होने से रोक दी। SP अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद ASP गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में SIT बनाकर पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यह सफलता मिली। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : सेटिंग बदलते ही उड़ने लगेगी Internet स्पीड, असली खेल समझिये…
इसे भी पढ़ें : Farmer’s Friend Stick : अब खेतों में नहीं होगा सांप का डर… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : Weather : इस बार झमाझम बरसेंगे बादल या दगा देगा मानसून… जानें










