Chakradharpur : चक्रधरपुर में चोरों ने शहर के पवन चौक स्थित राज स्टोर कपड़ा दुकान का शटर तोड़ नकद रुपए पर हाथ साफ कर लिया। अमर कंप्लेक्स में स्थित राज स्टोर में सोमवार की सुबह अज्ञात चोरों ने चोरी की। नकद 7 हजार लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी में दिख रहा है, सुबह 4:45 बजे हुई घटना
दुकान संचालक विक्की अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार कि सुबह करीब 9:00 बजे दुकान के स्टाफ ने दुकान दुकान में प्रवेश किया तो पता चला कि दुकान का गल्ला खुला है। गल्ले में रखें नकद 7 हजार रुपए गायब हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सुबह 4:45 बजे अज्ञात चोरों ने मुंह पर मास्क लगाकर शटर को लोहे के रड से फैलाया। फिर अंदर प्रवेश किए। विक्की अग्रवाल ने चक्रधरपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें : रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार
इसे भी पढ़ें :SBI, ICICI, HDFC Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देखें…
इसे भी पढ़ें :इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें








