spot_img

झारखंड के 13 जिलों में आज बारिश और ओले, अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट है उनमें रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम और जामताड़ा शामिल है। इन जिलों में बारिश के साथ ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा के तेज झोंके भी चलेंगे।वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गौरतलब है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राज्य में बीते 20 फरवरी से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं बीते कल सबसे ज्यादा बारिश खूंटी के तोरपा में 82.2एमएम दर्ज की गई। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला खरसावां का 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वही सबसे कम तापमान रांची के नामकुम का 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दो-तीन रोज में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...