Kohramlive : छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुये पूर्वी रेलवे ने साहिबगंज और भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे बिहार और झारखंड के यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03453 साहिबगंज-भागलपुर स्पेशल 11 से 14 नवंबर और 20 नवंबर 2026 को चलेगी। यह साहिबगंज से शाम 5 बजे रवाना होकर शाम 6:45 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03454 भागलपुर-साहिबगंज स्पेशल रात 8 बजे भागलपुर से खुलेगी और रात 10 बजे साहिबगंज पहुंचेगी।
दोनों ओर के सभी स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन साहिबगंज और भागलपुर के बीच दोनों दिशाओं में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी। छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे की यह पहल बड़ी राहत साबित हो सकती है। इससे नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।
Eastern Railway will run special train services between Sahibganj and Bhagalpur, with stoppages at all stations en route, to facilitate convenient travel during the festive season. 🚆
#EasternRailway #IndianRailways #SpecialTrains #Sahibganj #Bhagalpur #FestiveTravel #PassengerConvenience
— Eastern Railway (@EasternRailway) November 9, 2026








