spot_img

रांची में दिवाली की रात म’र्डर, 6 महीने पहले हुई थी शादी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सड़क पर साइड मांगने के लिए बजाया गया एक हॉर्न जानलेवा बन गया। मामूली कहासुनी ने ऐसा खूनी रूप लिया कि 27 साल के कांगरेश महतो की जान चली गई। घटना रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रंगामाटी की है। जानकारी के मुताबिक, दीपावली की रात कांगरेश अपने चार-पांच रिश्तेदारों के साथ रंगामाटी स्थित वाइन शॉप पहुंचा था। शराब खरीदने के बाद सभी दुकान से कुछ दूरी पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार के चालक ने रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला

घरवालों का आरोप है कि कार में पांच-छह लोग सवार थे। पहले गाली-गलौज हुई, फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कांगरेश पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कांगरेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कांगरेश की शादी महज छह महीने पहले हुई थी। परिवार में मां और पत्नी हैं। वह घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से दोनों के सिर से सहारा छिन गया है। घटना की सूचना पर थानेदार दुलाल कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर रात कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। फिलहाल पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

छठ पर झारखंड को रेलवे की सौगात, चलेगी स्पेशल ट्रेनें… जानें कब

Kohramlive : छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों...

दिवाली की रात शर्मसार हुई राजधानी…

Bihar : पटना के बाढ़ अनुमंडल में दिवाली की...

गिरिडीह के UCO बैंक में भीषण डकैती, 3 अरेस्ट…

Giridih : गिरिडीह के राजधनवार के UCO बैंक में...

IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर! 8 खिलाड़ियों की बदली टीम…

Kohramlive : IPL 2027 का रोमांच शुरू होने में...

21 नवंबर को आयेंगे PM मोदी, देंगे बड़ी सौगात…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: