spot_img

गिरिडीह के UCO बैंक में भीषण डकैती, 3 अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Giridih : गिरिडीह के राजधनवार के UCO बैंक में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मेड इन USA पिस्टल, देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो व दो अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। हालांकि, करीब 5 करोड़ रुपये के सोने और 11.50 लाख रुपये नकद की बरामदगी अभी बाकी है। 5 नवंबर को धनवार चौक स्थित UCO बैंक में पांच हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की थी। बैंक से सोने के पैकेट और नकदी लूटकर अपराधी फरार हो गये थे। मामले की जांच के लिए पुलिस ने पांच SIT गठित कीं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों का पीछा किया गया। जमुआ के बरबदिया में सड़क के गड्ढे के कारण अपराधियों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश बाइक छोड़कर जंगल में भागे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद रिजवान को दबोच लिया।

पूछताछ में खुले राज, दो और गिरफ्तार

रिजवान की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर बेंगाबाद के बड़वारा जंगल से सुल्तान अली उर्फ रॉकी और आयुष पांडेय को गिरफ्तार किया। इनके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किये गये। वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया गया। SP डॉ. बिमल के मुताबिक, लूटे गये सोने और नकदी की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। वारदात में शामिल अन्य अपराधियों के साथ-साथ लुटेरों की मदद करने वाले और सोना बेचने की योजना बनाने वाले व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस की नजर अब लूटे गये करोड़ों के सोने पर है।

इसे भी पढ़ें :

छठ पर झारखंड को रेलवे की सौगात, चलेगी स्पेशल ट्रेनें… जानें कब

Kohramlive : छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों...

दिवाली की रात शर्मसार हुई राजधानी…

Bihar : पटना के बाढ़ अनुमंडल में दिवाली की...

IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर! 8 खिलाड़ियों की बदली टीम…

Kohramlive : IPL 2027 का रोमांच शुरू होने में...

रांची में दिवाली की रात म’र्डर, 6 महीने पहले हुई थी शादी…

Ranchi : सड़क पर साइड मांगने के लिए बजाया...

21 नवंबर को आयेंगे PM मोदी, देंगे बड़ी सौगात…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: