Bihar : जमालपुर-किऊल रेलखंड(railway section) पर होने वाला मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक यात्रियों के लिये बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक यानी पूरे 7 घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। अभयपुर और कजरा के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 26 और 27 हटाये जायेंगे।
उनकी जगह RCC बॉक्स सबवे बनेगा। पूर्व रेलवे मालदा मंडल के DRM मनीष कुमार गुप्ता ने मीडिया को बताया कि यह काम यात्री सुरक्षा और सुगम यातायात के लिये जरूरी है। भविष्य में जाम और हादसों से राहत मिलेगी।
Railway की कई ट्रेनें रद्द
26 अप्रैल को गया-जमालपुर पैसेंजर, जमालपुर-सहरसा पैसेंजर, जमालपुर-किऊल पैसेंजर/मेमू, सहरसा-जमालपुर पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। वहीं, मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी अब सिर्फ जमालपुर तक जायेगी।
साहिबगंज-जमालपुर मेमू भागलपुर तक सीमित, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस करीब 1.5 घंटे रोकी जायेगी। ब्रह्मपुत्र मेल और गोड्डा-एलटीटी एक्सप्रेस करीब 4 घंटे देरी से खुलेगी। विक्रमशिला, इंटरसिटी, दुमका-पटना समेत कई ट्रेनें 1 से 5 घंटे लेट चलेगी। रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें, समय से पहले स्टेशन पहुंचें।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!








