Kohramlive Desk : भारतीय रेलवे (Indian Railway) पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के तहत अप्रेंटिस के 2521 पदों पर बहाली करेगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर 17 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू है। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://iroams.com/RRCJabalpur/applicationAfterIndex पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। रेलवे के अनुसार, JBP डिवीजन, BPL डिवीजन, KOTA डिवीजन, WRS KOTA, CRWS BPL, और HQ BPL सहित रेलवे की इकाइयों / कार्यशालाओं में भर्ती की जाएगी।
वैकेंसी का विस्तृत विवरण
जेबीपी डिवीजन- 884
बीपीएल डिवीजन- 614
कोटा डिवीजन- 685
डब्ल्यूआरएस कोटा- 160
सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल- 158
मुख्यालय जेबीपी- 20
योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही NCVT/SCVT द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयुसीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस प्रकार किया जाएगा चयन
चयन 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा में प्राप्त औसत अंकों और आईटीआई/ट्रेड मार्क्स के आधार पर किया जाएगा।
रेलवे ट्रेड-वार/मंडल-वार/यूनिट-वार/समुदाय-वार मेरिट सूची तैयार करेगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए उपस्थित होना होगा।
इसे भी पढ़ें : कातिल सिपाही को मिली ताउम्र सजा, बेटी की हरकत से खत्म हो गया पूरा परिवार…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घरवाली की चाहत जंगल से खींच लाया घर तक, सुनें क्या बोल गया उग्रवादी कमलेश















