CM के कैंप ऑफिस से IAS अफसर के घर तक छापे…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पंजाब की सियासत में मंगलवार को अचानक हलचल तेज हो गई। एक तरफ हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI जांच का रास्ता खुला, तो दूसरी तरफ जांच एजेंसी ने प्रदेश में एक साथ कई ठिकानों पर दस्तक दे दी। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस की 50 नंबर कोठी से लेकर मोहाली के फेज-11 में एक IAS अधिकारी के घर और संगरूर के घराचों तक CBI की कार्रवाई की खबर सामने आई है। एक साथ कई जगहों पर हुई इस कार्रवाई ने पंजाब के सियासी गलियारों में सवालों का बाजार गर्म कर दिया है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल हो रही 50 नंबर कोठी में CBI टीम के पहुंचने की सूचना ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। बताया जाता है कि इस कोठी का इस्तेमाल पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी करते रहे हैं। बाद में इसे मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा। इसके साथ ही मोहाली के फेज-11 में एक IAS अधिकारी के आवास पर भी CBI टीम के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी CBI की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सभी ठिकानों पर हुई कार्रवाई एक ही मामले से जुड़ी है या अलग-अलग मामलों से।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल

CBI की यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है, जब पंजाब सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के CBI जांच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुकी है। दो दिन पहले हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में CBI को जांच आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) को मेंशनिंग के लिये स्वीकार कर लिया है। जल्द सुनवाई की संभावना है। इसी बीच पंजाब में CBI की कार्रवाई ने पूरे मामले की राजनीतिक गर्मी और बढ़ा दी है।

CM मान का BJP पर हमला, ‘एजेंसियों का होगा दुरुपयोग’

CBI की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी वजह से उनके कैंप ऑफिस में CBI की रेड की गई है। मान ने दावा किया कि आने वाले दिनों में ED और CBI का इस्तेमाल पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने के लिये किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की जनता से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबरा गई है।

इसे भी पढ़ें :

राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका समेत 50 सांसद डिटेन…

Delhi : दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग और...

श्रेयस का कप्तानी जलवा, भारत 8 विकेट से जीता…

kOHRAMLIVE : इकाना स्टेडियम में रोशनी के बीच जब...

Honda Elevate Facelift लॉन्च, नया लुक ने बढ़ाया जलवा…

Kohramlive : भारतीय SUV बाजार में मुकाबला लगातार तेज...

BCCI में निकली मोटी सैलरी वाली वैकेंसी, अंतिम तिथि 14 अक्टूबर…

Kohramlive : टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन की...

नागरिकता छीनने की तैयारी में अमेरिका, 40 लोगों में भारतीय भी…

Kohramlive : अमेरिका ने नागरिकता हासिल करने में कथित धोखाधड़ी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: