Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के जेपी केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने आज अचानक छापामारी कर दी। टीम की अगुवाई हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह और SP अंजनी अंजन ने की। जेल के हर वार्ड और विभाग की गहन जांच हुई। दीवारों से लेकर दस्तावेज़ों तक, कुछ भी नजरों से बचा नहीं। छानबीन में जो खामियां सामने आईं, वो चौंकाने वाली हैं, कुछ वार्डों में पानी का रिसाव हो रहा था। कई जगहों पर रोशनी की कमी पाई गई। साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं में घोर लापरवाही पाई गई। SDM बैजनाथ कामती ने बताया “ये रूटीन जांच थी, कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। लेकिन जो कमियां दिखीं, उन्हें सुधारने के निर्देश दे दिये गये हैं।” उन्होंने साफ कहा, जेल में सुरक्षा और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं होगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रशासन सजग है और ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। छापामारी के दौरान जेल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा, लेकिन अब हालात सामान्य हैं। प्रशासन का साफ संदेश है “जेल हो या कोई और सरकारी तंत्र, व्यवस्था से खिलवाड़ अब नहीं चलेगा।”
सेंट्रल जेल में रेड, सामने आई खामियां ही खामियां
Date:

बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…
Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब छुट्टी के...
क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…
Bihar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के...
थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...
चौंक गये जांच अधिकारी, पत्नी के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी, सास के नाम भी…
Bihar : आय से अधिक संपत्ति मामले में सुपौल...
20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 400 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी…
Bihar : बिहार में CM सम्राट चौधरी सरकार के...



