चर्चा में राघोपुर सीट, बिगड़ सकता है तेजस्वी का खेला!

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राघोपुर सीट फिर सुर्खियों में है। यह क्षेत्र महागठबंधन के CM फेस तेजस्वी यादव का गढ़ माना जाता है। इस बार NDA ने पूरी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी के सामने BJP प्रत्याशी सतीश कुमार हैं और अब पूर्व लोजपा नेता राकेश रौशन ने BJP की सदस्यता लेकर चुनावी समीकरण बदल दिये हैं।

पटना में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राकेश रौशन के आने से NDA की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राघोपुर की जनता स्थानीय नेतृत्व से नाराज है, जिसका फायदा BJP को मिलेगा। जायसवाल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संपर्क कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं का समर्थन जुटा रहे हैं। BJP ने राघोपुर में जीत का पूरा भरोसा जताया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का पटना रोड शो आगामी रविवार को जोरशोर से होगा, जो NDA उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने की रणनीति का हिस्सा है। 2020 के परिणाम देखें तो तेजस्वी यादव को 97,404 वोट मिले थे, जबकि सतीश कुमार को 59,230 और राकेश रौशन को 24,947। दोनों NDA उम्मीदवारों के वोट जोड़कर भी तेजस्वी से 13,227 कम थे। इस बार सवाल यह है कि क्या बीजेपी और राकेश रौशन का गठजोड़ तेजस्वी को रोक पायेगा।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...