Chaibasa : जिस दफ्तर में जनता की सेवा होनी थी, वहां धुएं के छल्ले उड़ रहे थे और जब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पहुंची, तो पूरा तंत्र हिल गया। पश्चिमी सिंघभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में खुलेआम सिगरेट पीते जनसेवक जगमोहन सोरेन का वीडियो 5 जुलाई को ‘एक्स’ पर वायरल हुआ। इस बात की खबर जैसे ही CM के कानों तक गई उन्होंने बिना देर किये जिले के DC को सख्त निर्देश दिये। 6 जुलाई की सुबह आते-आते कार्रवाई हो गई। जनसेवक जगमोहन सोरेन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं उप विकास आयुक्त को अनुशासनात्मक कार्यवाही का आदेश दिया गया। धुआं उड़ाने वाले हाथों पर अब सख्ती की मुहर लग चुकी है। यह सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि एक संदेश है कि सरकारी कुर्सी पर बैठने का मतलब है ज़िम्मेदारी, न कि मनमानी।
.@DC_Chaibasa विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई करते हुए सूचना दें। यह स्थिति बिल्कुल बर्दास्त के क़ाबिल नहीं है https://t.co/hW7gxcqHZ6
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 5, 2025
आदरणीय सर, निर्देशानुसार वीडियो में प्रदर्शित सरकारी कार्यालय में अशोभनीय कृत के लिए श्री जगमोहन सोरेन- जन सेवक को झारखंड सरकारी सेवक(वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील)नियमावली-2016 के कंडिका 9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा..
1/2 https://t.co/jxPmK2btnL— DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa) July 6, 2025










